फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बारह साल बाद लौटे पिता तो जमकर पीटा, पीठ में सुई घुसेड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीगंज। परिजनों के उत्पीड़न से परेशान एक व्यक्ति 12 साल बाद घर लौटा तो बेटे ने फिर उसे पीटकर घर से निकाल दिया। उसने हैवानियत की इंतिहा की और पिता के पेट व पीठ में कारचोबी वाली सुई घुसेड़ दी। पीड़ित ने पत्नी और बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

इलाके के एक गांव निवासी एक बुजुर्ग शख्स के मुताबिक उसके परिवार में पत्नी व चार बेटे हैं। तीन बेटे बाहर रहते हैं। पत्नी व एक बेटा घर पर ही रहते हैं। आरोप है कि उसकी पत्नी का चाल चलन ठीक नहीं है। इसके चलते वह उससे नफरत करती है। बेटे को भी उसने अपनी बातों में बहका लिया है। इसके चलते पत्नी और बेटे ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया था। वह नेपाल के काठमांडू में रहकर मजदूरी कर रहे थे।
बताया कि 12 वर्ष वहां रहकर जब उनका शरीर थक गया और वह काम नहीं कर पा रहे थे तो नेपाल से अपने घर लौट आए। पत्नी और बेटे ने पहले तो उसे घर में नहीं घुसने दिया। किसी तरह वह घर में घुसा तो पत्नी और बेटे ने पहले उसकी पिटाई की। पिटाई से दिल नहीं भरा तो पत्नी ने उसे पकड़ा और बेटे ने कारचोबी करने वाली सुई उसकी पीठ व पेट में घुसेड़ दी। इसके बाद उसे घर से निकाल दिया। अब वह खाली पड़ी जगह पर झोंपड़ी डालकर जैसे तैसे गुजर कर रहा है। इंस्पेक्टर राजबली सिंह ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें