फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अलाव में डीजल डाला तो कैन हुआ ब्लास्ट, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भमोरा। लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के दौरान अलाव ताप रहे तीन ग्रामीण कैन के ब्लास्ट होने से घायल हो गए। देवचरा स्थित तालमणी पर चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के साथ सुबह में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ हो रहा था। बुधवार सुबह यज्ञ के दौरान कुछ ग्रामीण अलाव ताप रहे थे। जैसे ही अलाव में कैन से डीजल डाला गया। वैसे ही कैन ने आग पकड़ ली और आग का गोला बन गई। एक जोरदार धमाके के साथ कैन में ब्लास्ट हो गया। इसमें देवचरा निवासी मनोरमा पत्नी अवध बिहारी, शशि गुप्ता पत्नी हरीश गुप्ता के साथ राकेश सक्सेना घायल हो गए, जिन्हें लोग उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए। गनीमत रही कि कैन में 100 से 50 ग्राम डीजल था नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें