फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली की खरीददारी को निकले तो जाम में फंसे

विज्ञापन
होली की खरीदारी को लोग निकले तो शहर में यातायात हो गया जाम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

मुख्य मार्गों पर वाहन फंसे, बाजारों में सड़कों पर निकलना हो गया दूभर

बरेली। होली से पहले शहर में लोग खरीददारी को उमड़े तो जाम के हालात बन गए। सेटेलाइट रोड पर जाम की स्थिति रही। वहीं, इंद्रा मार्केट, कुतुबखाना बाजार, बड़ा बाजार व श्यामगंज पुल के नीचे जाम के हालात रहे। पुलिस चुनिंदा चौराहों पर ही नजर आई। लोगों को राह निकलने में खासी दिक्कत हुई।

श्यामगंज ओवरब्रिज के नीचे जाम

यहां चौराहे पर पुलिस तैनात थी पर ब्रिज के नीचे काफी संख्या में वाहन फंसे थे। ऊबड़खाबड़ सड़क पर आड़े तिरछे निकल रहे टेंपो व ई रिक्शा ने रास्ता जाम कर रखा था। यहां पुलिस तो दूर कोई होमगार्ड भी नहीं था।

इंदिरा मार्केट में नहीं दिखी रोड

इंदिरा मार्केट के रेडिमेड गारमेंट दुकानदारों को छोटी छोटी दुकानें आवंटित की गई थीं। इन दुकानों के आधे से ज्यादा कपड़े दुकानों से बाहर लगाए जाते हैं। ऐसे में जिला पंचायत रोड पूरी तरह जाम हो जाता है। शनिवार रात भी इस कदर अतिक्रमण था कि रोड दिखाई ही नहीं दे रहा था।

जिला अस्पताल रोड से पुलिस ने खदेड़े फड़वाले

जिला अस्पताल रोड पर फड़वालों का कब्जा था। रास्ता निकलने को जगह नहीं थी। शाम सात बजे चीता बाइक के सिपाहियों ने लाठियां फटकारकर फड़वालों को हटाया। थोड़ी देर को यह लोग भाग गए। पुलिस के जाने के बाद फिर फड़ जमा लिया।

कुतुबखाना से बड़ा बाजार तक गहमागहमी

कुतुबखाना चौराहे पर वाहन फंसे थे। हालांकि यहां तैनात एक होमगार्ड काफी तत्परता से वाहनों को निकालने की कोशिश कर रहे थे। इसके आगे बड़ा बाजार व किला बाजार में जाम के हालात थे। लोगों को राह निकलने में पसीना छूट रहा था।

चौपुला चौराहा रहा जाम

शनिवार को पूरे दिन चौपुला चौराहे पर कभी जाम लगता तो कभी हटता रहा। शाम ढले चौराहे से लेकर पुल तक जाम की स्थिति थी। सैकड़ों वाहन फंसे हुए थे। ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी ऑफ होने के बाद सिविल पुलिस ने मोर्चा संभाला।

ईसाई पुलिया से सेटेलाइट तक फंसे वाहन

सेटेलाइट चौराहे पर यू टर्न काफी आगे बढ़ाने की वजह से पूरे दिन जाम के हालात रहे। वहां के जाम का असर ईसाईयों की पुलिया और उधर विजय पेट्रोल पंप तक रहा। वाहन कटरा चांद खा में होकर निकले तो वहां गलियों में भी जाम लग गया।
विज्ञापन

होली पर लोगों और वाहनों की भीड़ बढ़ना स्वाभाविक है। पुलिस व्यवस्था बनाएगी कि बाजार में अनावश्यक रूप से वाहन न घुसें।- शैलेश पांडेय, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें