फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चलती रोडवेज बस के पहिये खुले, पांच यात्री चोटिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बदायूं रोड पर सरदारनगर पुल के पास बरेली से बदायूं की ओर जा रही मथुरा डिपो की बस के पिछले दो पहिये खुल गए। इससे बस असंतुलित हो गई। पीछे की सीटों में बैठे पांच यात्री मामूली रूप से चोटिल हो गए। बाद में इस बस की सवारियों को दूसरी बस से भेजा गया। मथुरा डिपो की बस बृहस्पतिवार दोपहर 12:30 बजे सवारियां लेकर बरेली से बदायूं की ओर रवाना हुई। एक बजे बस भमोरा थाना क्षेत्र में सरदारनगर पुल के पास पहुंची। पुल पार करने के बाद हाईवे पर कुछ घुमाव है। ऐसे में बस की गति धीमी थी। इसी दौरान बस के पीछे के दो पहिये खुल गए। असंतुलित बस को चालक ने किसी तरह संभाला। इस दौरान झटका लगने से पांच यात्री चोटिल हो गए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें