फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पुलिस की मिलीभगत से सज रहे साप्ताहिक बाजार

Mon, 08 Jul 2024 05:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम की अनुमति के बिना ही उसकी जमीन पर पुलिस की मिलीभगत से साप्ताहिक बाजार सज रहे हैं। सड़कों पर जाम की स्थिति बन रही है। शासन के निर्देश पर चलाया जाने वाला अभियान भी कागजों में सिमटकर रह गया है। पुलिस इसमें सहयोग नहीं कर रही है। नगर निगम अपने स्तर से अतिक्रमण हटवाता है, पर कुछ देर बाद ही वहां दोबारा कब्जे हो जाते हैं।
विज्ञापन

शाहजहांपुर रोड पर गीता पैलेस के पास वर्षों से रविवार को साप्ताहिक बाजार लग रहा है। कई बार इसे हटवाया गया, पर अगले सप्ताह फिर यहां बाजार गुलजार हो जाता है। इसको लेकर पुलिस पर वसूली के आरोप भी लगे, लेकिन जांच तक नहीं हुई। सेटेलाइट और श्यामगंज चौकी के बीच में लगने वाले इस बाजार के सामने से पुलिस की गाड़ियां भी गुजरती हैं, लेकिन उनको हटाने की जहमत कोई नहीं उठाता। इस वजह से सेटेलाइट से लेकर श्यामगंज तक जाम की स्थिति बनी रहती है।

थाना व चौकी पुलिस ने इस बाजार को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की तो तीन माह पूर्व पार्षदों ने तत्कालीन एसएसपी को पत्र लिखा। इसमें पुलिस की मिलीभगत से साप्ताहिक बाजार लगने की बात कही गई थी, पर जांच के नाम पर खानापूर्ति ही हुई।
विज्ञापन


साप्ताहिक बंदी के दिन बृहस्पतिवार को कुतुबखाना और बांस मंडी क्षेत्र में सड़क पर अवैध बाजार लगता है। गली मनिहारन चौराहे से लेकर सुनहरी मस्जिद होते हुए बांस मंडी तक दुकानदार पांच से छह फुट तक सड़क घेर लेते हैं।

मजिस्ट्रेट और पुलिस के साथ मिलकर अभियान चला रहे हैं। बिना अनुमति के लग रहे बाजारों को हटवाया जाएगा। पुलिस को भी इसकी जिम्मेदारी सौंपते हुए उनके आलाधिकारियों को सूचित करेंगे। - निधि गुप्ता वत्स, नगर आयुक्त
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें