फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 15 जनवरी तक रोजगार शुरू करने के लिए बुनकर कर सकेंगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। हथकरघा विभाग की ओर से हथकरघा बुनकरों के लिए झलकारी बाई कोरी हथकरघा व पावरलूम विकास योजना संचालित की जा रही है। इसके तहत एक बुनकर को दो हथकरघा क्रय करने व कार्यशाला का निर्माण करने के लिए विभाग सहायता प्रदान करता है। इसका लाभ लेने के लिए इच्छुक व्यक्ति जरूरी दस्तावेजों को 15 जनवरी तक विभाग में जमा कर सकते हैं। हथकरघा व वस्त्रोद्योग परिक्षेत्र के सहायक आयुक्त सर्वेश कुमार शुक्ला के अनुसार झलकारी बाई कोरी योजना के लिए अनुसूचित जाति के बुनकर जो पूर्व में कार्य कर रहे हैं या नया रोजगार शुरू करना चाहते हैं। ये सभी पात्र होंगे। विस्तृत जानकारी कार्यालय सहायक आयुक्त, हथकरघा व वस्त्रोद्योग से प्राप्त कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें