फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय, फिर भी बारिश नहीं; बरेली में पारा 40 के पार, भीषण गर्मी से लोग बेहाल

Tue, 13 Jun 2023 06:49 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Weather Update: आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक पिछले दो दिनों से शहर में उच्च वायुदाब का क्षेत्र बना हुआ है, लिहाजा मौसम के तेवर भी तल्ख हो रहे हैं।
विज्ञापन
तेज धूप ने किया बेहाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली समेत तराई के क्षेत्र में भीषण गर्मी से लोग बेहाल है। तेज धूप के बीच लू बदन झुलसा रही है। बरेली में तापमान में 40
विज्ञापन

डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। लोग मौसम से राहत की उम्मीद लगाए हैं, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के
बावजूद बारिश नहीं हो रही है। 

उच्च वायुदाब का क्षेत्र बनने के कारण बारिश के लिए अनुकूल माहौल नहीं बन पा रहा है। दूसरी ओर, चिलचिलाती धूप पूरे
शहर को पसीने से तरबतर कर रही है। सोमवार को दिन में पारा 40 से पार होने व गर्म हवा चलने से लोग और परेशान हुए।
मंगलवार की सुबह भी तेज धूप के साथ हुई। 

दिन दहका, रात में छूटे पसीने 
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक पिछले दो दिनों से शहर में उच्च वायुदाब का क्षेत्र बना हुआ है, लिहाजा मौसम के
तेवर भी तल्ख हो रहे हैं। सोमवार दोपहर दो बजे सड़कों से गुजर रहे लोगों को गर्म हवा के थपेड़े सहने पड़े। शाम पांच बजे
तक धूप लोगों को झुलसाती रही। रात में भी लोगों के पसीने छूटते रहे। 

शाम को भी राहत नहीं मिल सकी। न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री और हवा में नमी 59 फीसदी, गति छह किमी प्रति घंटे दर्ज
की गई। मंगलवार को अनुकूल माहौल बनने पर हल्के बादल मंडराने और बारिश होने की संभावना है। फिलहाल सुबह-सुबह
मौसम के तेवर देख राहत के आसार नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें