फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: बरेली में 24 घंटे में 14 मिमी बारिश... दो दिन और बरसेंगे बादल; बिजली कड़के तो बरतें ये सावधानी

Sun, 02 Jul 2023 05:42 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

शनिवार की भोर से मानसून की सक्रियता बढ़ी है जो अगले दो दिन तक बारिश जारी रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार के मुताबिक दो दिन बाद मानसून की सक्रियता कम होगी और चटख धूप निकलेगी।
विज्ञापन
शनिवार को दिनभर रुक रुककर हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुहेलखंड में मानसून फिर सक्रिय हुआ तो लोगों को तपिश से काफी हद तक राहत मिली। शुक्रवार से शुरू हुई हल्की बारिश शनिवार को भी जारी रही। 24 घंटे में 14 मिमी बारिश हुई। रविवार को भी बादल छाए हुए हैं। अगले दो दिन तक बारिश के आसार है। दो दिन बाद उच्च वायुदाब का क्षेत्र बनने से चटख धूप निकल सकती है।
विज्ञापन


शनिवार को भोर में हुई बारिश के बाद सुबह घने बादल छाए रहे। हल्की धूप निकली पर बादल की आवाजाही से बेअसर रही। निम्न वायुदाब का क्षेत्र बनने पर दोपहर 1:30 बजे और शाम 5 बजे तेज बारिश हुई। रात में भी रिमझिम फुहारें झरती रहीं। 

दो दिन तक बारिश की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक शुक्रवार को उच्च वायुदाब के चलते मानसून पूरी तरह सक्रिय नहीं हो सका था। शनिवार की भोर से मानसून की सक्रियता बढ़ी है जो अगले दो दिन तक जारी रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार के मुताबिक दो दिन बाद मानसून की सक्रियता कम होगी और चटख धूप निकलेगी।

ये भी पढ़ेंसट्टेबाज के सवालों में फंसी खाकी: आरोपी बोला- महिला दरोगा के कहने पर कराया सट्टा, बदले में मिला कमीशन और फरेब
विज्ञापन

चार जुलाई के बाद तीन दिन तक धूप निकलने और बादल मंडराने की संभावना है। इस दौरान अनुकूल माहौल बनने पर हल्की बारिश अथवा खंडवर्षा हो सकती है। शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 29.1 और न्यूनतम सामान्य से एक डिग्री कम 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नमी सौ फीसदी और हवा की गति आठ किमी प्रति घंटे रही।
विज्ञापन

बिजली कड़के तो ये बरतें सतर्कता

  • खुले स्थान पर हैं तो तत्काल किसी पक्के मकान में आ जाएं।
  • खुली छत पर हैं तो नीचे आ जाएं। खिड़की, दरवाजे, बरामदे से दूर रहें।
  • रास्ते में हैं तो लोहे के खंभों वाले पुल के नीचे न रुकें, आसपास भी न रहें।
  • ऊंची इमारतों वाले क्षेत्रों में शरण न लें, वहां बिजली गिरने का खतरा ज्यादा होता है।
  • बंद वाहन में हैं तो उसी में रहें। एफएम या रेडियो न चलाएं।
  • घर में चल रहे टीवी, फ्रिज आदि उपकरणों को बंद कर दें।
  • तालाब, जलाशयों और स्वीमिंग पूल से दूरी बनाएं।
  • समूह में खड़े हों तो दूर-दूर हो जाएं। आसपास बिजली या टेलीफोन के तार न हों।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें