फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: बरेली मंडल में बारिश के साथ कई इलाकों में गिरे ओले, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

Sat, 01 Apr 2023 08:25 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, बरेली

सार

शुक्रवार सुबह भी हल्की बारिश हुई फिर आसमान साफ होने से चटख धूप निकली। शाम को आसमान में बादल छा गए। इसके बाद रातभर रुक-रुककर बारिश होती रही। 
विज्ञापन
नवाबगंज में बारिश के साथ गिरे ओले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली मंडल में गुरुवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। इसके बाद शुक्रवार रात गरज-चमक के साथ रुक-रुककर बारिश होती रही। बरेली के बहेड़ी, नवाबगंज और मीरगंज क्षेत्र के साथ ही पीलीभीत, शाहजहांपुर और बदायूं जिले में ओले गिरे। ओलावृष्टि से किसानों की धड़कनें बढ़ गई हैं। बरेली में शुक्रवार को तापमान में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने शनिवार को तेज बारिश के आसार जताए हैं।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक हवा की दिशा पश्चिम-उत्तर-पश्चिम होने से पहाड़ों के बादलों का जमावड़ा शहर में लग रहा है। गुरुवार देर शाम शहर में निम्न वायुदाब का क्षेत्र बनने के बाद तेज हवाएं चलने से बादल घिरे और रुक-रुककर बारिश होती रही। न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

शाम को चली तेज हवाएं 

शुक्रवार सुबह भी हल्की बारिश हुई फिर आसमान साफ होने से चटख धूप निकली। मगर हवा में घुली 95 फीसदी नमी के चलते बेअसर रही। दिन का तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, शाम को फिर तेज हवाएं चलीं और करीब तीन मिमी बारिश दर्ज की गई। 

Trending Videos
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. रंजीत सिंह ने किसानों को बेमौसम हो रही बारिश से फसलों के बचाव का सुझाव दिया है। उन्होंने परिपक्व फसल की कटाई कर सुरक्षित स्थान पर रखने, सब्जियों वाले खेत में जलनिकासी की व्यवस्था करने को कहा है। ताकि तेज बारिश की स्थिति में भी काफी हद तक फसल सुरक्षित की जा सके।

बरेली जिले के कई हिस्सों में शुक्रवार को तेज बारिश-ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा। खेतों में खड़ी गेहूं की फसल गिर गई तो सरसों की बालियां टूट गईं। खेतों में कटी पड़ी फसल डूबने से अब यह फसल सड़ने का अंदेशा है। बारिश का सिलसिला देर रात तक जारी रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें