फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 21 मिमी बारिश से मौसम खुशगवार, धूप बेअसर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बीते सप्ताह से शुरू बारिश का दौर बुधवार को भी जारी रहा। दोपहर में करीब 20 मिनट तक तेज बारिश फिर रुक-रुककर रिमझिम के बाद मौसम खुशगवार हुआ। दोपहर दो बजे से धूप निकली जरूर मगर नमी से बेअसर रही। रात में भी हल्की बारिश हुई।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र से जारी बुलेटिन के अनुसार मंगलवार देर रात और बुधवार की भोर में बारिश हुई। सुबह भी घने बादल मंडराते रहे। दोपहर करीब 12 बजे झमाझम बारिश से शहरवासी भीगे। फिर बादल छंटे और हल्की धूप निकली। करीब 21 मिमी बारिश दर्ज हुई। मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ अगले चार दिन तक सक्रिय रहेगा। अनुकूल माहौल बनने पर अगले तीन दिन तक हल्की, तेज बारिश के आसार हैं। ब्यूरो
विज्ञापन


मौसम इनपुट
33.1
26.0
धूप निकलेगी। हल्के, घने बादल मंडराएंगे। बारिश के आसार हैं।
सूर्योदय 5:42
सूर्यास्त 6:51
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें