फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly Weather News: सर्द हवा से ठिठुरन बरकरार, धूप देगी राहत, लंबे अवकाश के बाद आज से खुलेंगे स्कूल

Mon, 16 Jan 2023 07:04 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, बरेली

सार

मकर संक्रांति से मौसम का मिजाज बदल गया है। अब सुबह-शाम कोहरे के साथ शीतलहर चलेगी। दिन में धूप खिलेगी, जिससे ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी। 
विज्ञापन
शीतलहर से ठिठुरन बरकरार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में सर्दी से ठिठुर रहे शहरवासियों को रविवार को निकली धूप भी राहत नहीं पहुंचाी। सर्द हवा की वजह से लोग दिनभर ठिठुरते नजर आए। सोमवार की सुबह हल्के कोहरे के साथ हुई, लेकिन शीतलहर से गलन बरकरार है। मौसम विभाग ने हवा की दिशा बदलने से अगले सात दिनों तक सुबह शाम कोहरा छाने और दिन में धूप निकलने का पूर्वानुमान जताया है। इसे दिन में लोगों को थोड़ी राहत मिलती रहेगी। 

विज्ञापन


रविवार सुबह कोहरा और शीतलहर के साथ हुई। सुबह 10:00 बजे से धूप निकली, जो शाम चार बजे तक रही। शनिवार के मुकाबले रविवार को लोगों ने थोड़ी राहत जरूर महसूस की, लेकिन सर्द दवा परेशान करती रही। आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के मुताबिक तीन दिन तक कड़ाके की ठंड का अलर्ट था, लेकिन शनिवार रात हवा की दिशा बदलने से मौसम का मिजाज भी बदल गया।

धूप निकलने के बावजूद अधिकतम तापमान एक डिग्री लुढ़क कर 15.8 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 4 डिग्री कम) दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री लुढ़क कर नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। नमी का स्तर 86 फ़ीसदी रहा। हवा की गति 3.2 किलोमीटर प्रति घंटा और दृश्यता 200 मीटर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आज से खुलेंगे सभी स्कूल 

लंबे अवकाश के बाद सोमवार से कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूल खुलेंगे। विद्यालयों का समय सुबह 10:00 से 3:00 तक किया गया है। घने कोहरे और सर्दी के चलते विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया था।

बीएसए विनय कुमार ने सोमवार से स्कूलों को खोलने का निर्देश दिया है। जारी निर्देश के मुताबिक सोमवार से सभी बोर्ड के कक्षा एक से आठ तक के स्कूल सोमवार सुबह 10:00 बजे से खुलेंगे। माध्यमिक विद्यालय पूर्व निर्धारित समय सारणी के अनुसार 8:50 से दोपहर 2:50 बजे  तक संचालित होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें