फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: बरेली में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश, शपथ ग्रहण स्थल पर भरा पानी; मौसम हुआ खुशगवार

Sat, 27 May 2023 12:21 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में सुबह-सुबह हुई बारिश से मेयर और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में खलल पड़ गया। समारोह स्थल बरेली क्लब मैदान में बारिश का पानी भर गया। 
विज्ञापन
शपथ ग्रहण स्थल का पंडाल भींगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में पिछले दिनों धूप की तपिश ने लोगों को बेहाल कर दिया था, लेकिन अब राहत की बारिश हो रही है। शनिवार सुबह तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। करीब आधे घंटे तक हुई बारिश से मौसम खुशगवार हो गया है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बरेली मंडल में 29 मई तक ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं।
विज्ञापन


 
Trending Videos

बरेली में सुबह-सुबह हुई बारिश से मेयर और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में खलल पड़ गया। समारोह स्थल बरेली क्लब मैदान में बारिश का पानी भर गया। पूरा पंडाल और कुर्सियां भी भींग गई। आनन फानन कर्मचारियों ने मैदान से पानी निकाला। बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया है। 

विज्ञापन

आम, सब्जी की फसल के लिए बारिश होगी लाभकारी

कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रंजीत सिंह के मुताबिक अब खेत खाली हैं। भीषण गर्मी से खेत की मिट्टी कठोर होती है। मगर नमी और हल्की बारिश से मिट्टी में नमी बरकरार रहती है। अब सब्जी और आम की फसल तैयार हो रही है। बारिश होने से किसानों को सिंचाई की जरूरत नहीं रहेगी। इससे एक ओर किसानों को आर्थिक लाभ होगा तो दूसरी ओर बारिश के पानी से फसलों का उत्पादकता बढ़ेगी। खेत में पानी न ठहरे इसका ध्यान रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें