बिशारतगंज। कस्बे के पुराना बाजार इलाके के श्मशान भूमि रास्ते पर बारिश थमने के पांच दिन बाद भी जलभराव बरकरार है। कर्बला पुलिया के पास से श्मशान भूमि का रास्ता जाता है। इस रास्ते पर मझगवां की ओर से आ रहे नाले की पुलिया बनी हुई है। भारत माता मंदिर के पास से गुजर रहे नाले में जल निकासी धीमी होने से शम्शान भूमि के रास्ते पर जलभराव बना हुआ है। शुक्रवार को एक व्यक्ति के शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर गए लोगों को दो फुट पानी में होकर गुजरना पड़ा। शवयात्रा में शामिल सभासद प्रदीप साहू ने बताया कि श्मशान भूमि रास्ते पर जलभराव के बारे में नगर पंचायत प्रशासन को अवगत करा दिया गया है। समस्या के समाधान के लिए कार्ययोजना बनाई जाएगी। संवाद