फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सूफी टोला में पानी का संकट, सड़क पर उतरीं महिलाएं

Sat, 04 May 2024 02:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भीषण गर्मी में भी जब पानी नहीं मिला तो वार्ड 78 सूफी टोला की महिलाएं सड़क पर उतर आईं। उन्होंने नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की और अधिकारियों से पानी मांगा। इस दौरान महिलाओं ने बताया कि क्षेत्र में 20 दिन से पानी का संकट बना हुआ है। वहीं जिस लाइन से सीवर का पानी आ रहा था, उसको जलकल विभाग ने बंद कर दिया है।
विज्ञापन

गर्मी बढ़ते ही शहर में पानी का रोना शुरू हो गया है। इसको लेकर शहर के 142 एमएलडी से 160 एमएलडी जलापूर्ति की डिमांड पहुंच गई है।सूफी टोला की 20 हजार की आबादी है। बृहस्पतिवार को जलकल विभाग ने रबड़ी टोला और सूफी टोला में पुरानी लाइन को बंद कर नई लाइन चालू होने व सप्लाई का समय बढ़ाने का दावा किया था। जो शुक्रवार को ही फेल हो गया। पानी की किल्लत से परेशान महिलाओं ने मालियों की पुलिया पर सीढ़ी रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे पार्षद पार्षद लईक ने उन्हें समझाकर शांत कर रास्ते को खुलवाया। शाम को विभाग की ओर से दिए गए समय पर पानी आने का आश्वासन दिया था। इसके बाद शाम को भी पानी नहीं आया। शाम को दोबारा महिलाएं जमा हो गई, उन्हें फिर से आश्वासन ही दिया है। अधिकारियों से बात कर वार्ड की समस्या को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं।
- प्रेशर की कमी की वजह से नहीं आ रहा पानी
दरअसल पानी की आपूर्ति बढ़ गई है और पानी का प्रेशर भी कम है। ऐसे में प्रेशर की कमी के चलते पानी अंदर की गलियों में नहीं पहुंच पा रहा है। यह परेशानी काफी समय से सूफी टोला में है। इसको लेकर पहले भी जलकल विभाग ने कई प्लान बनाए थे, लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं हुई और न ही राहत मिल सकी है।
विज्ञापन


- महिलाएं बोलीं, पानी नहीं तो मतदान नहीं
धरने के दौरान महिलाओं का कहना था कि अगर पानी नहीं तो मतदान नहीं। इस बार वह मतदान ही नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि राशन, उचित कानून व्यवस्था हमें मिल गई, लेकिन प्यास हमें जान से मार देगी। इससे अच्छा है कि हम जेल चले जाएं, जहां खाना और पानी तो मिलेगा।
विज्ञापन




वर्जन...
मामले को दिखवाते हैं, पानी की समस्या को खत्म करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। जेई को मौके पर भेज कर दिखवाया जाएगा। - सौरभ श्रीवास्तव, महाप्रबंधक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें