रामगंगा नदी में जलस्तर बढ़ने पर रोड पर पानी आने पर दातागंज मार्ग बन्द।
फतेहगंज पूर्वी। रामगंगा नदी में जलस्तर बढ़ने से फतेहगंज पूर्वी से दातागंज होते हुए बदायूं को जाने वाले हाईवे पर मानपुर त्रलोक गांव की पुलिया के ऊपर से पानी बहने लगा। सोमवार सुबह पानी लगने से पूरे दिन तो सड़क पर वाहन निकलते रहे, लेकिन रात में दुर्घटना के भय से पुलिस ने यहां बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया है। इसके साथ ही कई गांवों का आवागमन भी बाधित हो गया है।
पुलिस ने बताया कि पुलिया के नीचे पाइपों में जलकुंभी घास फंसने की वजह से पाइपों से कम पानी निकल रहा है, जिसके कारण पानी की तेज धार सड़क के ऊपर से चल रही है। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि रात्रि में वाहन चालक के साथ दुर्घटना हो सकती है। इसलिए रोड को बंद कर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। संवाद