फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तालाब में मिला चौकीदार का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। सिरौली-अलीगंज मुख्य मार्ग पर सत्तार नगर मोड़ के पास बृहस्पतिवार सुबह एक तालाब में बुजुर्ग का शव उतराता मिला। राहगीरों के अनुसार, सुबह वे सत्तार नगर मोड़ के पास से गुजर रहे थे। तभी उन्हें वहां तालाब शव दिखाई दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाकर कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान बिशारतगंज थाना क्षेत्र के गांव नंदगांव निवासी 60 वर्षीय रूम सिंह के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि रूम सिंह क्षेत्र के जगमाल शिक्षा निकेतन स्कूल में चौकीदार के पद पर कार्यरत थे। आंवला सीओ हेमंत उपाध्याय के अनुसार, पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद वजह स्पष्ट होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें