माता-पिता के साथ लापता हुई बच्ची।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली। गणेशनगर से लापता हुई रामचंद्र की बेटी आठ साल की पूनम बुधवार सुबह मिल गई। वह मंगलवार दोपहर 12 बजे घर से पेंसिल खरीदने निकली थी। परिवार वालों ने थाना सुभाषनगर में उसके अपहरण की रिपोर्ट कराई थी। बुधवार सुबह रोठा गांव निवासी ओमप्रकाश बच्ची को लेकर किला थाने पहुंचे। बताया कि मंगलवार शाम बच्ची रोठा के पास रोती हुई मिली। वह बच्ची को घर ले गए। सुबह अखबारों में बच्ची के लापता होने की खबर पढ़ी तो थाने ले आए। किला पुलिस ने उसे सुभाषनगर पुलिस को सौंप दिया। सुभाषनगर इंस्पेक्टर सुनील कुमार के मुताबिक बच्ची नानी के घर जाने को बिना बताए घर से निकली और रास्ता भटक गई। फतेहगंज पूर्वी के गांव गोविंदापुर में उसकी ननिहाल है। पुलिस ने बच्ची को कपड़े दिलाकर परिवार वालों को सौंप दिया। ब्यूरो