रोज हो रहीं 400 जांचें
जिला चिकित्सालय की ओपीडी में बीते दस दिनों से बुखार के मरीजों की कतार लग रही है। पैथोलॉजी इंचार्ज डॉ. यूवी सिंह के मुताबिक बुखार की पहचान के लिए चिकित्सक जांच लिख रहे हैं। सामान्य दिनों के सापेक्ष अब प्रतिदिन करीब सौ जांचें बढ़ गई हैं। लोगों की मलेरिया, डेंगू, टाइफाइड की जांच रिपोर्ट निगेटिव मिल रही है, पर ज्यादातर में विडाल पॉजिटिव मिल रहा है।
जन आरोग्य मेले में पहुंचे बुखार के 538 मरीज
रविवार को जिले के 71 स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में भी बुखार के 538 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। इसमें संदिग्ध लक्षण वाले 187 मरीजों की मलेरिया और डेंगू की जांच कराई गई, पर रिपोर्ट निगेटिव मिली। नोडल अधिकारी डॉ. अजमेर सिंह के मुताबिक बीते रविवार को बुखार के 470 मरीज पहुंचे थे।