फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रास्ता खोलवाने की मांग करते हुए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sun, 31 May 2026 11:56 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
निर्माणाधीन हाईवे की पुलिया किनारे विरोध जताते ग्रामीण
विज्ञापन
हाफिजगंज। बरेली-सितारगंज हाईवे पर अंडरपास निर्माण के कारण नवदिया रघुनाथ समेत कई गांवों का रास्ता दो माह से बंद है। इससे ग्रामीणों का आवागमन बाधित हो गया है। एनएचएआई के अधिकारियों ने आठ दिन पहले एक सप्ताह में रास्ता खोलने का आश्वासन दिया था। रास्ता न खुलने पर ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन किया। फूलचंद, संजू, विपिन, हरिओम समेत कई गांवों के लोग अंडरपास निर्माण स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कई घंटे तक नारेबाजी की। इस दौरान कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने बताया कि रोजमर्रा के कामों के लिए कहीं जाने के लिए भी लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। रास्ता जल्द न खोले जाने पर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी गई है।

निर्माणाधीन हाईवे की पुलिया किनारे विरोध जताते ग्रामीण

निर्माणाधीन हाईवे की पुलिया किनारे विरोध जताते ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें