बहेड़ी। रोहनिया, घाटगांव, मूसापुर, मनकापुर, मुड़िया नबी बक्स के ग्रामीणों ने एसएसपी को शिकायतीपत्र भेजकर मुड़िया नबी बख्श रोड से अंग्रेजी व देसी शराब की भट्ठी बंद करने की मांग की है। इसके लिए ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया है कि उनके गांव के बच्चे मुड़िया नबी बक्स के विभिन्न स्कूलों में पढ़ने के लिए जाते हैं। इन शराब की भट्ठियों पर रोजाना शराबियों का हुजूम रहता है। यहां रोजाना शराबी आपस में झगड़ा करते हैं। भद्दी-भद्दी गालियां देते हैं। स्कूल जाने वाली छात्राओं को रोजाना शर्मसार होना पड़ता है। कई बार छात्राओं के साथ छेड़खानी की घटनाएं भी हो चुकी हैं। ज्ञापन देने वालों में छात्रा शीतल, रीना, आशादेवी, सोनी, अभिभावक महेश कुमार, कपिल देव, मोहम्मद शाहिद के अलावा इन गांवों के पांच सौ लोग शामिल रहे। संवाद