आवारा गोवंशों को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव रायपुर बुजुर्ग में लंबे समय से छुट्टा गोवंश से परेशान ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर शनिवार को जिम्मेदारों के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही अधिकारियों से छुट्टा पशुओं से निजात दिलाने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अनेक बार अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। गांव के आसपास करीब दो सौ से अधिक गोवंश खुले में घूम रहे हैं, जो न सिर्फ किसानों के लिए मुसीबत बने हैं। खेतों में खड़ी गेहूं और सरसों की फसल को बर्बाद कर रहे हैं। इसे बचाने के लिए किसान भीषण ठंड में रात-रात भर रखवाली करने को मजबूर हैं।
प्रदर्शन करने वालों में विशाल सिंह, प्रमोद कुमार, प्रेमपाल सिंह, रामू, लेखराज सिंह, शिवनारायन, फूलसिंह आदि शामिल रहे।