नवाबगंज फोटो 2 गरेम गांव की पंचायत घर में बंद आवारा पशु
नवाबगंज। छुट्टा पशुओं से परेशान गांव ग्रेम के ग्रामीणों ने शुक्रवार को घूम रहे गोवंश को घेरकर गांव के पंचायत घर में बंद कर दिया। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) महेशचंद्र शाक्य और ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. एके गंगवार को भी दे दी है।
पशुओं को बंदकर ग्रामीणों ने पंचायत घर के बाहर प्रदर्शन भी किया। इस दौरान किसी ने पंचायत घर का गेट खोल दिया। इससे वहां बंद पशु गांव और जंगल की ओर भाग गए। ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार संपूर्ण समाधान दिवस में किसान इसकी शिकायत डीएम के समक्ष करेंगे। बीडीरओ ने बताया कि सूचना पर ग्राम प्रधान को पशुओं को गोशाला में भेजने का आदेश दिया है। गांव में टीम बनाकर छुट्टा पशुओं को गोशाला भेजा जाएगा। संवाद
भाकियू ने तहसीलदार को दिया ज्ञापन
फरीदपुर। छुट्टा पशुओं से परेशान भाकियू के जिलाध्यक्ष ने तहसीलदार दुष्यंत प्रताप सिंह को ज्ञापन दिया। कार्यकर्ताओं ने फरीदपुर में बैठक कर नारेबाजी की और ज्ञापन दिया। कहा कि छुट्टा पशुओं से किसान बहुत परेशान हैं। इन्हें गोशाला भिजवाया जाए। पचौमी से शाहपुर बनियान तक के जर्जर मार्ग का निर्माण कराया जाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष चौ. सोमवीर सिंह, सुनील यादव, सतपाल गंगवार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद