फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सड़क किनारे मिला ग्रामीण का शव

Tue, 30 Jun 2026 12:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। फुंदन नगर गांव की ओर जाने वाले मार्ग पर यात्री शेड के पास सोमवार दोपहर अज्ञात युवक का शव मिला। सूचना पर गई पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई। वह गांव नूरपुर के हरद्वारी लाल (60) का था। ग्रामीणों के मुताबिक, हरद्वारी शराब का आदी था। पुलिस को आशंका है कि ज्यादा शराब पीने और डिहाईड्रेशन से उसकी मौत हुई है। सीओ आंवला नितिन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें