आंवला। कुंभ मेले में गए कार चालक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। क्षेत्र के गांव मोतीपुरा निवासी नेम सिंह (46) तीन दिन पहले कार लेकर कुंभ क्षेत्र में गए थे। बुधवार को उनकी वहां पर संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शुक्रवार को जब उनका शव पोस्टमॉर्टम के बाद गांव पहुंचा तो मातम पसर गया। ग्रामीणों के अनुसार वह कार चालक थे। गाड़ी बुकिंग पर ले जाया करते थे। उनके दो बेटे व एक बेटी है। संवाद