शीशगढ़। थाना क्षेत्र के छंगा टांडा में अपने बहनोई के जनाजे में आए ग्रामीण व उसकी बहनों को गांव के ही कुछ लोगों ने पीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजकर मुकदमा दर्ज कर दिया है।
रियाज अहमद पुत्र मो. इल्यास निवासी कस्बा रिछा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि वह 17 जुलाई को छंगा टांडा में अपने परिवार के साथ अपने बहनोई के जनाजे में आया था। उसके साथ उसकी सगी बहन रोशन आरा व फूफेरी बहन तारा भी थी। उसकी बहनों की किसी बात पर किसी से कहासुनी हो गई। कहासुनी से गुस्साए खलीक अहमद, अनीस अहमद पुत्र छोटा, फुरकान पुत्र मुस्तकीम व नन्हे ने उसकी बहनों की पिटाई कर दी, जिससे दोनों गंभीर घायल हो गई। संवाद