फतेहगंज पश्चिमी। उनासी चौराहे पर हाईवे पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से ग्रामीण की मौत हो गई। थाना क्षेत्र के गांव मनकरी निवासी सूरजपाल (58) एक सप्ताह पहले अपनी बहन के घर थाना बिथरी चैनपुर के गांव बिहारीपुर गए थे। शनिवार दोपहर वहां से लौट रहे थे। कस्बे में गाड़ी से उतरने के बाद पैदल ही गांव मनकरी जा रहे थे।
उनासी चौराहे पर रोड पार करते समय रामपुर की तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन की टक्कर से वह घायल हो गए। पुलिस ने उनको इलाज के लिए निजी मेडिकल कॉलेज में भेज दिया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद बरेली ले जाते समय उनकी मौत हो गई। सूरजपाल के तीन बेटे राजेश, मोनू, तिलकचंद और एक बेटी लक्ष्मी हैं। सभी की शादी हो चुकी है। संवाद