शेरगढ़। थाना क्षेत्र के गांव निर्भुआ निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति ने पारिवारिक कलह के कारण जहरीला पदार्थ खा लिया। बरेली के अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, धीर सिंह की शादी करीब बीस वर्ष पहले हुई थी। शादी के कई साल बाद तक दंपती को कोई संतान नहीं हुई तो उन्होंने रिश्तेदारी से एक बालिका को गोद ले लिया था। बालिका की उम्र करीब सात वर्ष है। पुलिस के अनुसार, दंपती में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद धीर सिंह ने बृहस्पतिवार को आत्मघाती कदम उठा लिया। अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी की। सीओ अरुण कुमार ने बताया कि पति-पत्नी में मनमुटाव था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के वाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद