युवक को बहाने से बुलाया था घर
आरोप है कि इससे गुस्साए ग्राम प्रधान ने 14 अगस्त को राशन कार्ड बनवाने के नाम पर उसे घर बुलाया। इसके बाद एक कमरे में बंदकर पिटाई की। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर उसे अपमानित किया। इतना ही नहीं प्रधान ने उसके चेहरे पर पेशाब किया। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी।
इस मामले में एसएसआई तेजपाल सिंह ने बताया कि हल्का इंचार्ज सूरज पाल सिंह को जांच के लिए गांव भेजा गया था। जांच में युवक की ओर से लगाए गए आरोप झूठे पाए गए।