फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ग्राम प्रशासक पर आवास स्वीकृति का झांसा देकर ठगी का आरोप

Sat, 31 Oct 2026 01:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। गेला टांडा की प्रशासक पर पीएम आवास योजना के तहत लाभ दिलाने का झांसा देकर 10 हजार रुपये हड़पने का आरोप है। गांव के दुलीराम ने पुलिस को बताया कि ग्राम प्रशासक पार्वती ने उनकी पत्नी पूरनदेई के नाम से आवास स्वीकृत कराने के लिए 10 हजार रुपये लिए। आवास स्वीकृत नहीं हुआ तो रुपये वापस मांगे लेकिन नहीं मिले, बल्कि ग्राम प्रशासक ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। वहीं, ग्राम प्रशासक पार्वती ने कहा, मैंने आवास स्वीकृत कराने के नाम पर किसी से रुपये नहीं लिए हैं। शिकायतकर्ता ने किसी बिचौलिए को रुपये दिए होंगे। आरोप निराधार है। सीओ नवाबगंज नीलेश मिश्रा ने बताया कि मामला विकासखंड से जुड़ा है। उसके कार्यालय को पत्र भेजा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। बीडीओ महेशचंद्र शाक्य ने बताया कि शिकायती पत्र मिलने पर जांच की रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें