फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गांव जनक जागीर पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा

Thu, 11 Jan 2024 02:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा। विकसित भारत संकल्प यात्रा बुधवार को गांव जनक जागीर पहुंची। प्रधान सुनीता देवी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने यात्रा का स्वागत किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को जानकारी दी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक डाॅ. हरीशंकर गंगवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसा गरीबों का हितैषी कोई और नहीं है। सहायक विकास अधिकारी कोऑपरेटिव ज्ञानेंद्र भारद्वाज ने सहकारिता से संबंधित जानकारी दी। पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एचएस गंगवार ने पशुओं की बीमारी और उपचार के संबंध में बताया।
बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा खानपुर के प्रबंधक मनोज कुमार, स्वास्थ्य विभाग के मनोज सिंह ने भी विभागीय योजनाएं गिनाईं। बाल विकास विभाग की ओर से एक महिला की गोद भराई की रस्म कराई गई। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अनोखे लाल, रेखा समेत चार लोगों प्रमाणपत्र दिए गए। जनक जागीर के ग्रामीणों ने सांड़ों को पकड़वाने जाने की मांग की। सत्यप्रकाश राजपूत, ललित मिश्रा, निधि, विकास गुप्ता, आदेश कुमार, अक्षय गुप्ता, प्रेम अवतार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें