फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पूर्व नगर आयुक्त व कर अधीक्षक की फाइलें खंगालने पहुंची विजिलेंस टीम

Fri, 22 Sep 2023 01:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उप्र सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की टीम बृहस्पतिवार को नगर निगम कार्यालय पहुंची। यहां इंद्रा मार्केट मामले से संबंधित पूर्व नगर आयुक्त राजेश कुमार श्रीवास्तव और कर अधीक्षक ज्ञानचंद्र की फाइलें खंगालीं। मौजूदा अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ की। बताया जा रहा है कि और भी कई को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि विजिलेंस टीम अन्य मामलों की भी जांच कर रही है। इनमें वर्ष 2017 से 19 तक यहां तैनात रहे पूर्व नगर आयुक्त राजेश कुमार श्रीवास्तव और कर अधीक्षक ज्ञानचंद्र का नाम सामने आया है। कुछ और अधिकारी व कर्मचारी भी शामिल बताए जा रहे हैं।
हालांकि पूर्व नगर आयुक्त सेवानिवृत्त हो चुके हैं और अधिकतर कर्मचारियों का तबादला हो चुका है। यहां तैनात रहे संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा मौजूदा अधिकारियों को नोटिस जारी कर उप्र सतर्कता अधिष्ठान कार्यालय बुलाया गया है।
विज्ञापन

कुछ पुराने मामलों में विजिलेंस की ओर से संबंधित अधिकारियों को पत्र मिला है। विजिलेंस टीम ने जांच की है, उसमें नगर निगम सहयोग कर रहा है। - निधि गुप्ता वत्स, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें