बरेली। लखनऊ-दिल्ली के बीच चलने वाली 12230 लखनऊ मेल में बृहस्पतिवार रात विजिलेंस टीम ने छापा मारा। इस दौरान ट्रेन में तैनात टीटीई की तलाशी लेकर जांच की गई। ट्रेन में अतुल और शोएब नाम के टीटीई तैनात थे। कुछ समय से शिकायत मिल रही थी कि लखनऊ मेल में बेटिकट यात्रा करने वालों से अवैध उगाही की जा रही है। हालांकि, विजिलेंस को छापे के दौरान किसी के पास नकदी नहीं मिली। यात्रियों से भी बात की गई, लेकिन उगाही के प्रमाण नहीं मिले। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक सैय्यद इमरान ने बताया कि रूटीन चेकिंग थी। समय-समय पर विजिलेंस इस तरह की कार्रवाई करती है। संवाद