फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: परिषदीय विद्यालय में झाड़ू लगाते विद्यार्थियों का वीडियो वायरल

Wed, 25 Feb 2026 03:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिशारतगंज। मझगवां ब्लॉक के भिडौंरा प्राथमिक विद्यालय में विद्यार्थियों से झाड़ू लगवाए जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों से सफाई कराना प्रतिबंधित है। इसके बावजूद वायरल वीडियो में छात्र झाड़ू लगते दिख रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मंगलवार को अपलोड किया गया। इसमें विद्यार्थी, प्रधानाध्यापक कक्ष सहित अन्य कमरों में झाड़ू लगा रहे हैं। कमरों में ताले भी लगा रहे हैं। इस बाबत प्रधानाध्यापक प्रभाकर बाबू ने बताया कि स्कूल में सफाई कर्मचारी तैनात न होने के कारण मजबूरन शिक्षकों और छात्रों को ही सफाई की जिम्मेदारी उठानी पड़ती है। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष बनवारी लाल राठौर ने इस मामले में रोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, सफाई की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत पर तैनात सफाई कर्मचारी की है। शिकायतों के बाद भी सफाईकर्मी स्कूलों का रुख नहीं करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें