बहेड़ी। वक्फ बिल को लेकर जागरूक करने के नाम पर लोगों को उकसाने और भड़काने की कोशिशें की गई हैं। यह कोशिश कस्बे के एक युवा नेता द्वारा की गई है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने इसे एक्स पर ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की।
वायरल वीडियो में वक्फ बिल के विरोध में लोगों को उकसाने का काम किया जा रहा है। वीडियो कस्बे के ही एक नेता का बताया जा रहा है। इस नेता पर पूर्व में भी कस्बे का सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लग चुका है। लोगों से कहा जा रहा है कि सरकार वक्फ बिल के अमेंडमेंट के नाम पर लोगों की जमीन छीन लेने की कोशिश कर रही है। विरोध नहीं किया तो सरकार जमीन छीन लेगी। वीडियो में अन्य लोगों के साथ एक किशोर भी नजर आ रहा है, जिसके हाथ में क्यू आर कोड छपे पर्चे दिखाई दे रहे हैं। वीडियो कस्बे क्षेत्र की एक मस्जिद के पास का बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस अभी चुप्पी साधे हुए है। संवाद