फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में कश लगाते भमोरा एसओ का वीडियो वायरल, जांच सीओ को

विज्ञापन
थाने में कश लगाता दरोगा। - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बरेली। सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान के खिलाफ देश भर में मुहिम चलाई जा रही है। पुलिस लोगों को ऐसा न करने के लिए सचेत करती है। दोषियों से जुर्माना भी वसूला जाता है। ऐसे में भमोरा थाने के एसओ सौरभ सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो में थाना परिसर में कुर्सी पर बैठकर सौरभ सिंह सिगरेट का कश लगाते दिख रहे हैं। बताते हैं कि जनसुनवाई के दौरान किसी ने कश लगाते एसओ का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। प्रदीप कुमार नाम के युवक ने यह वीडियो एडीजी और बरेली पुलिस के ट्विटर अकाउंट पर भी टैग किया है। एसएसपी ने इस मामले में सीओ आंवला को जांच सौंपी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें