फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हत्यारोपियों की डर से पीड़ित पलायन को मजबूर

विज्ञापन
विज्ञापन
भमोरा। महिला की हत्या में फरार चल रहे आरोपियों को 24 दिन बाद भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इस वजह से आरोपी पक्ष के लोग लगातार तंग कर रहे हैं। पीड़ित ने कहा कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह गांव से पलायन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

ग्राम कुढडा निवासी बुधपाल ने बताया कि सात अगस्त की रात्रि पशुशाला के बाहर सो रही उनकी मां रामबेटी की हत्या कर दी गई थी। मामले में थाने पर गांव निवासी नाथू सिंह, सर्वेश सिंह, छोटे सिंह, वीरेंद्र सिंह व सुरेंद्र सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इस वजह से आए दिन आरोपी पक्ष के लोग समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। विरोध करने पर घर में ईंट-पत्थर फेंक रहे हैं। सोमवार सुबह थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी गई है। थाना पुलिस को तहरीर दे कार्यवाही की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें