फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दबंगों ने जमीन पर कर लिया कब्जा, खौफ के कारण पीड़ित परिवार ने गांव छोड़ा

Thu, 12 Jan 2023 04:36 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

गांव सिसोरा के भगवानदास ने दबंगों के खौफ से परिवार के साथ गांव छोड़ दिया है। आरोप है कि दबंगों ने उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। विरोध करने पर उन्हें जान से मारने और झूठ मामले में फंसाने की धमकी दी है। 
विज्ञापन
लोडर में सामान लादता पीड़ित परिवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में जमीन पर कब्जे के बाद गांव सिसोरा सिसोरी के भगवानदास ने दबंगों के खौफ से परिवार के साथ गांव छोड़ दिया है। उनके भतीजे मोहित कुमार का कहना है कि पुलिस कोई सुनवाई नहीं कर रही है। उन्होंने डीएम को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


मोहित ने डीएम को भेजे पत्र में कहा है कि उनके ताऊ भगवानदास की तीन एकड़ जमीन गांव सिसौरा सिसौरी में है। कुछ दबंगों ने जमीन पर अपना मालिकाना हक जताकर मुकदमा कर दिया। ताऊ जिला न्यायालय और कमिश्नर के यहां से मुकदमा जीत गए। इसके बाद 10 जनवरी को दबंगों ने ताऊ की तीन एकड़ जमीन पर कब्जा कर लिया। फसल नष्ट कर दी। 

आरोपियों ने दी जान से मारने की धमकी 

मोहित का कहना है कि विरोध करने पर आरोपी जान से मारने और झूठे मामले में फंसा देने की धमकी दी। उनके खौफ से ताऊ परिवार सहित गांव छोड़ गए। बंडा पुलिस को तहरीर दी पर कार्रवाई नहीं की गई। 
विज्ञापन

भगवानदास के पुत्र राकेश ने मोबाइल पर बताया कि परिवार अब तिलहर में भाई राजेश कुमार के पास रह रहा है। थाना प्रभारी संदीप मिश्रा ने बताया कि परिवार में ही जमीन का विवाद है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। गांव से किसी के पलायन की कोई सूचना नहीं है। 

सीओ पुवायां पंकज पंत ने बताया कि मामले की जानकारी करा रहे हैं। इस तरह का कोई मामला है तो रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी और कार्रवाई भी होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें