फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई पीड़िता, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 07 Sep 2023 01:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा। थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म के बाद पीड़िता गर्भवती हो गई। 11 जुलाई को उसने मृत बच्चे को जन्म दिया। शिकायत करने पर आरोपी ने परिजनों के साथ पीड़िता के परिवार पर हमला कर दिया। अब पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने पांच नामजद और 30-35 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

दर्ज कराई रिपोर्ट में छात्रा ने बताया कि 2021 में हाईस्कूल की छात्रा थी। पड़ोस में रहने वाली लीलावती ने एक दिन बहाने से उसे घर बुलाया। वहां गांव का रहने वाला विनोद भी बैठा हुआ था। लीलावती और उसके बेटे झंकारी ने आरोपी के साथ उसे कमरे में बंद कर दिया। आरोपी ने तमंचा दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो भी बना लिया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।
डर की वजह से वह चुप रही। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इस बीच वह गर्भवती हो गई। उसने परिजनों को जानकारी दी। लोकलाज की वजह से परिवार ने शिकायत नहीं की। 11 जुलाई को उसने शहर के निजी अस्पताल में मृत बच्चे को जन्म दिया। थाने में शिकायत करने पर आरोपी ने परिजनों के साथ उसके घर पर हमला कर दिया। परिवार वालों की पिटाई करने के साथ शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने बुधवार को आरोपी विनोद को बिलवा पुल के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें