फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सामान लेने आया चोर दुकान से 95 हजार चोरी कर हो गया फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। कॉस्मेटिक की दुकान पर तेल की शीशी लेने के बहाने आया चोर दुकान के दराज में रखे 95000 रुपये लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

सेवा ज्वालापुर निवासी नेहा सिंह ने बताया कि शाही थाना क्षेत्र के ग्राम सेवा ज्वालापुर व लालपुर चौराहे पर उनकी कॉस्मेटिक की दुकान है। मंगलवार को दुकान पर शाम के लगभग पांच बजे एक ग्राहक ने आकर तेल की शीशी मांगी। तेल की शीशी लेने पर उक्त ग्राहक ने पांच सौ रुपये का नोट दिया। दुकान स्वामी नेहा सिंह पांच सौ रुपये के खुले पैसे लेने के लिए बराबर की एक दुकान पर गई, जब दुकान स्वामी खुले पैसे लेकर वापस आई तो ग्राहक बिना पैसे लिए जा चुका था। दुकान स्वामी नेहा सिंह को शक हुआ। उन्होंने जब दराज चेक की तो दराज में रखे हुए 95000 रुपये गायब थे। दुकान स्वामी उक्त ग्राहक को तलाश भी किया, पर वह भाग चुका था। दुकान स्वामी ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें