बरेली। रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अनिल कुमार शुक्ला का कार्यकाल तीन माह के लिए बढ़ा दिया गया है। राज्यपाल कुलाधिपति आनन्दी बेन पटेल ने विश्वविद्यालय को भेजे पत्र में कहा कि वर्तमान कुलपति का कार्यकाल 25 अप्रैल को समाप्त हो रहा है। वर्तमान परिस्तिथियों को देखते हुए अभी हाल में किसी अन्य की नियुक्ति करना सम्भव नहीं है। इसलिए अगले तीन माह तक प्रोफेसर अनिल कुमार शुक्ला का कार्यकाल बढ़ाया जाता है।