फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: वाहनों की बिक्री बढ़ी, ऑटोमोबाइल सेक्टर में 20 फीसदी उछाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। वाहनों के प्रति बढ़ती लोगों की दीवानगी की वजह से ऑटोमोबाइल सेक्टर 20 फीसदी उछाल के साथ रफ्तार भर रहा है। परिवहन और राज्यकर विभाग के आंकड़े इसकी पुष्टि कर रहे हैं। त्योहार के मद्देनजर शोरूम पर लोगों की कतार लग रही है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक तीन साल में दो और चार पहिया वाहनों के पंजीकरण के आंकड़े में करीब डेढ़ वृद्धि हुई है। वर्ष 2021 में 2,780 चार पहिया वाहनों का पंजीकरण हुआ था जो 2023 में 4,887 जा पहुंचा। 2021 में 16,199 दो पहिया वाहनों के पंजीकरण हुए थे। वर्ष 2023 में यह संख्या 20,802 पहुंच गई है। वर्ष 2021 में 1,380 ई-रिक्शा पंजीकृत हुए थे। वर्ष 2023 में यह आंकड़ा 3,283 तक पहुंचा। ई-कारों का पंजीकरण 2021 में 44 था, जो 2023 में 82 तक जा पहुंचा।

विभागीय आंकड़ों के अनुसार सड़कों पर चार हजार से ज्यादा ई-बाइक दौड़ रही हैं। वर्ष 2021 में इनकी तादाद महज छह सौ थी। इसमें हाई स्पीड और लो स्पीड दो मॉडल होते हैं। हाई स्पीड ई-बाइक का पंजीकरण अनिवार्य है। लो स्पीड बाइक के पंजीकरण की अनिवार्यता न होने से सड़कों पर मौजूद ई-बाइकों की सटीक संख्या परिवहन विभाग के अफसर भी नहीं करा पा रहे हैं।
विज्ञापन


तीसरे से पहले स्थान पर पहुंचा ऑटोमोबाइल सेक्टर
एसजीएसटी आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2021 में जीएसटी संग्रह में कंस्ट्रक्शन और एफएमसीजी (फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स) क्रमवार पहले और दूसरे पायदान पर थे। ऑटोमोबाइल सेक्टर का योगदान सिर्फ 13 फीसदी था। अब यह बढ़कर 31.66 फीसदी योगदान के साथ पहले पायदान पर आ पहुुंचा है। उपायुक्त प्रशासन ब्रजेश के मुताबिक तीन साल महामारी की वजह से वाहन कारोबार प्रभावित रहा था।

चार पहिया वाहनों की डिलीवरी में लेटलतीफी
आरटीओ प्रशासन कमल गुप्ता के मुताबिक दो पहिया के सापेक्ष चार पहिया वाहनों की बिक्री औसतन ज्यादा है। सेडान और एसयूवी के मुकाबले हैचबैक कारों के पंजीकरण ज्यादा हो रहे हैं, क्योंकि ये वाहन डिलीवरी के लिए उपलब्ध हैं। एसयूवी की मांग ज्यादा है पर बुकिंग के बाद डिलीवरी की तिथि चार से पांच माह बाद की मिल रही है। इस वजह से इनके पंजीकरण का आंकड़ा भी कम है।

अब पेट्रोल-डीजल कारों के मुकाबले हाइब्रिड कारों की मांग ज्यादा है। इलेट्रिक कार के लिए चार्जिंग प्वॉइंट की दिक्कत है। बुकिंग कराने लोग शोरूम आ रहे हैं। - अमित मनोहर, कॉमर्शियल टोयोटा
फुलेरा दूज के मौके पर दो दर्जन वाहनों की डिलीवरी की जाएगी। बुकिंग चल रही हैं। यह संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। कार बाजार तेजी से आगे बढ़ रहा है। - अल्पित अग्रवाल, एकेसी हुंडई
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें