फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सब्जी विक्रेताओं बोले-नहीं दे पाएंगे बढ़ा हुआ शुल्क

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम के सामने एलन क्लब सब्जी मंडी में बढ़े हुए शुल्क के विरोध में सब्जी विक्रेता बृहस्पतिवार को उपनगर आयुक्त से मिले। उन्होंने बताया कि वह रोजाना एक फड़ के 180 रुपये नहीं दे पाएंगे। इस पर उपनगर आयुक्त ने साफ कह दिया कि इस मामले में नगर निगम कोई हस्तक्षेप नहीं करेगा। ठेकेदार व सब्जी विक्रेता ही आपस में बैठकर इस विवाद को निपटाएं।
विज्ञापन

एलन क्लब सब्जी मंडी का ठेका इस बार नगर निगम ने सैय्यद शमीर शाहिद को दिया है। एक अप्रैल से ठेकेदार के लोगों ने जब सब्जी मंडी से वसूली शुरू की तो विवाद हो गया। सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि पुराना ठेकेदार 100 रुपये लेता था अब नए ठेकेदार ने एकाएक 80 रुपये और बढ़ा दिए। 180 रुपये वह लोग नहीं दे पाएंगे। ठेकेदार ने सब्जी विक्रेताओं को मंडी से बाहर करने की धमकी देनी शुरू कर दी। इसी को लेकर विवाद हो गया। पिछले तीन दिन से यही विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार को सब्जी विक्रेता नगर निगम में गए और उप नगर आयुक्त पूजा त्रिपाठी से मिले। उन्हें पूरी बात बताई। उपनगर आयुक्त ने सब्जी विक्रेताओं से कहा कि उन्होंने ठेका दे दिया है। अब ठेकेदार व सब्जी विक्रेता आपस में तय कर लें। उन्होंने यह भी कहा कि नगर निगम की तरफ से कोई भी कर्मचारी सब्जी मंडी में नहीं जाएगा। इसके बाद सब्जी विक्रेता मंडी लौट आए। सब्जी विक्रेताओं तेजपाल, नन्हेलाल आदि ने बताया कि वह लोग 180 रुपये नहीं दे पाएंगे। जरूरत पड़ी तो प्रदर्शन किया जाएगा। काली पट्टी बांध कर सब्जी बेची जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें