फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नवोदय को हराकर वेदांता टीम ने कब्जाई ट्रॉफी

Mon, 11 Dec 2023 01:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन बरेली शाखा की ओर से आयोजित आईएमए प्रीमियर लीग सीजन-5 की ट्रॉफी पर वेदांता टीम ने कब्जा जमाया। डॉ. अमित सक्सेना मैन ऑफ द मैच व डॉ. महेश त्रिपाठी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए। महिला वर्ग में गंगाशील की टीम विजेता रही।
विज्ञापन

आईएमए अध्यक्ष डॉ. राजीव गोयल के मुताबिक दो दिवसीय टूर्नामेंट के दूसरे दिन रविवार को क्वार्टर फाइनल व सेमी फाइनल मुकाबले हुए। वेदांता और नवोदय टीम के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। टॉस जीतकर नवोदय की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात ओवर में 86 रन बनाए। वेदांता की टीम ने छह ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। महिला वर्ग में ऑर्थोमैक्स की टीम को मात देकर गंगाशील की टीम चैंपियन बनी। मुख्य अतिथि पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी सुरेंद्र खन्ना, विशिष्ट अतिथि बिथरी विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, पीलीभीत नगर पालिका की अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल, सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह रहे।

ये रहे मौजूद
आईएमए सचिव डॉ. गौरव गर्ग, पूर्व अध्यक्ष डॉ. विनोद पागरानी और डॉ. विमल भारद्वाज समेत डॉ. निकुंज गोयल, डॉ. रवीश अग्रवाल, डॉ. रितु राजीव, डॉ. अनूप आर्य, डॉ. अतुल श्रीवास्तव, डॉ. आरके सिंह, डॉ. वीवी सिंह, डॉ. शिवम, डॉ. आरपी सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें