फतेहगंज पूर्वी। बिलपुर क्रॉसिंग के आगे स्टेशन के पास बृहस्पतिवार शाम 4:55 बजे शाहजहांपुर की ओर से बरेली की ओर आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर छुट्टा पशु घायल हो गया। इससे वंदे भारत बिलपुर रेलवे स्टेशन पर पांच मिनट और उसके पीछे आ रही सियालदह एक्सप्रेस भी पांच मिनट के लिए प्रभावित रहीं। घायल पशु को ट्रैक से हटाकर किनारे छोड़ दिया गया। स्टेशन अधीक्षक प्रदीप साहू ने बताया कि पांच मिनट बाद वंदे भारत को रवाना कर दिया गया। उन्होंने बताया कि यहां जगह-जगह स्टेशन की चहारदीवारी टूटी है, जिससे छुट्टा पशु रेलवे ट्रैक के किनारे आ जाते हैं। संवाद