फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जमीन के विवाद में घर में घुसकर तोड़फोड़, फायरिंग

Sun, 21 May 2023 01:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। जमीन के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। एक पक्ष के लोग दूसरे के घर में घुस गए और गलियां देते हुए तोड़फोड़ व फायरिंग की। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस दोनों पक्ष को थाने ले आई। एक पक्ष ने पुलिस पर 18 घंटे तक थाने मे बैठाए रखने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मंडनपुर जनूबी गांव के नईम खां का कहना है कि उसने गांव में ही जमीन खरीदी है। इससे पड़ोसी परिवार उससे रंजिश मानने लगे। आए दिन उसको व उसके परिवार को धमकी देते हैं। 19 मई की शाम 4 बजे पड़ाेसी युवक परिवार सहित अवैध बंदूक और तमंचा लेकर उसके घर में घुस आए और गालियां देते हुए तोड़फोड़ व फायरिंग करने लगे। उसने घाटना का वीडियो बनाकर अधिकारियों और मुख्यमंत्री को ट्वीट किया है। आरोप लगाया कि पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय उसी के परिवार के एक युवक को 18 घंटे तक थाने बैठा रखा है। उधर दूसरे पक्ष के असलम खां ने नईम खां समेत तीन के खिलाफ तहरीर देकर घर में तोड़फोड़ करने अवैध असलहों से फायरिंग करने का आरोप लगाया है। पुलिस दोनों पक्ष के लोगों को थाने ले आई है। पुलिस ने उनसे अवैध हथियार भी बरामद किए हैं।
वर्जन
दोनों पक्ष को हिरासत में लेकर अवैध हथियार बरामद किए है। दोनों ने एक-दूसरे पर फायरिंग करने के आरोप लगाए हैंं, लेकिन पुष्टि नहीं हुई है। दोनों पक्षों पर दहशत कायम करने का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। एक पक्ष को थाने में बैठाने का आरोप गलत है। वीडियो वायरल के बाद एक पक्ष तहरीर लेकर आया। -श्रवण कुमार सिंह इंस्पेक्टर बहेड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें