बरेली। रेलवे वैष्णो देवी कटड़ा-गुवाहटी-वैष्णो देवी कटड़ा के बीच 12 फेरों के लिए विशेष ट्रेन का संचालन करेगा। बरेली होते हुए पूर्वांचल, बिहार और जम्मूतवी, अंबाला, जालंधर की ओर आने-जाने वाली नियमित ट्रेनों में यात्रियों का दबाव कम करने के लिए विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा।
वैष्णो देवी कटड़ा से 04680 विशेष ट्रेन 12 व 19 अप्रैल, नौ, 16, 23 और 30 अगस्त को रात 9:30 बजे चलने के बाद जम्मूतवी, पठानकोट, जालंधर, अंबाला, यमुनानगर, सहारनपुर, मुरादाबाद होते हुए अगले दिन दोपहर 12:27 बजे बरेली आएगी। यहां से सीतापुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर, कटिहार, किशनगंज, कामाख्या होते हुए अगले दिन शाम 9:10 बजे गुवाहटी पहुंचेगी। वापसी में गुवाहटी से 04679 विशेष ट्रेन 15 व 22 जुलाई, 12, 19, 26 अगस्त और दो सितंबर को रात 11:20 बजे चलने के बाद तीसरे दिन तड़के 4:10 बजे बरेली आएगी। यहां से चलने के बाद रात 8:45 बजे वैष्णो देवी कटड़ा पहुंचेगी। मंगलवार को रेलवे ने विशेष ट्रेन की समय सारणी जारी कर दी। संवाद