फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दूसरे समुदाय के युवक से रिश्ते पर हंगामा, टला निकाह

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दूसरे समुदाय के युवक से युवती के निकाह को लेकर हिंदू राष्ट्र शक्ति संगठन के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। उनकी शिकायत पर पुलिस ने दुल्हन के घर जाकर देखा तो वहां बरात के स्वागत की तैयारी थी। पुलिस ने परिवार को समझाया तो कार्यक्रम फिलहाल टाल दिया गया।
विज्ञापन

इज्जत नगर थाना क्षेत्र की महानगर कॉलोनी निवासी युवती दूसरे शहर में नौकरी करती है। हिंदू राष्ट्र शक्ति संगठन के कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया से पता लगा कि युवती अपने परिचित दूसरे समुदाय के युवक से बुधवार को निकाह कर रही है। युवती के पिता का निधन हो चुका है और बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। उसके परिवार में केवल मां है जो निकाह का विरोध नहीं कर पा रही हैं। संगठन जिलाध्यक्ष रामसेवक पटेल के साथ पदाधिकारियों ने इज्जतनगर थाने जाकर इंस्पेक्टर को तहरीर दी कि संपत्ति कब्जाने की खातिर यह विवाह अवैध रूप से कराया जा रहा है जिससे युवती के परिवार को भविष्य में काफी समस्या आ सकती है।
पुलिस ने युवती के घर जाकर जानकारी की तो पता लगा कि बरात के स्वागत की तैयारी की जा रही है। पुलिस ने युवती की मां और बहन से बात की। कहा कि यहां आयोजन करने से लोगों की भावनाएं आहत हो रही हैं। फिलहाल इसे टाल दें। भविष्य में विधिक तरीके से ही कोई सही निर्णय लें। तब आयोजन को टाल दिया गया। इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि परिवार के लोग मान गए हैं। फिलहाल कोई आयोजन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें