फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए छह तक विशेष अभियान

Thu, 03 Aug 2023 02:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बिजली व्यवस्था में सुधार और जन समस्याओं के निस्तारण के लिए बिजली निगम की ओर से छह अगस्त तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। अभियान के दौरान अधीक्षण अभियंता और एक्सईएन जनप्रतिनिधियों समेत आम लोगों के साथ बैठक कर उनसे फीडबैक लेंगे।
विज्ञापन

बिजली निगम के प्रबंध निदेशक पंकज कुमार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि अभियान की अगुवाई अधीक्षण अभियंता करेंगे। अन्य अधिकारी उनका सहयोग करेंगे। जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों से बिजली चोरी रोकने में भी सहयोग मांगा जाएगा। सप्ताह में एक दिन क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों की बैठक बुलाकर सुधारों को लेकर चर्चा की जाएगी। बिजली आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए सुझाव मांगे जाएंगे। उपभोक्ताओं की शिकायतों के निस्तारण को लेकर भी चर्चा की जाएगी। अभियान के दौरान मिलने वाले फीडबैक के आधार पर सुधार के लिए काम कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें