एक दिन पहले कहा था- दबाव बनाया जा रहा
उन्होंने कहा था कि नामांकन वापसी के लिए उन पर दबाव बनाया जा रहा है, मगर वह पीछे नहीं हटेंगे। चुनाव लड़ रहे हैं, इसलिए परिवार को जान का खतरा है। सुरक्षा की मांग की थी। बृहस्पतिवार को नामांकन वापस लेकर कलक्ट्रेट से बाहर निकलते समय उनके सुर बिल्कुल बदले हुए थे।
संबंधित खबर- UP Nikay Chunav 2023: बरेली में सपा ने डॉ. तोमर को दिया समर्थन; संजीव बोले- मेरे पास सिंबल... मैं ही प्रत्याशी
संजीव सक्सेना ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष कभी किसी पर दबाव नहीं बनाते। उन्होंने कह दिया, इसलिए मैंने नामांकन वापस ले लिया है। स्थानीय नेताओं की ओर से बनाए जा रहे दबाव पर कहा कि कल तक जो परिस्थितियां थीं, वो बताया था। आज स्थिति अलग है।
सोमवार को भी सपा मुखिया ने की थी बात
सोमवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने संजीव सक्सेना से सपा के जिला महासचिव संजीव यादव के फोन से बात की थी। तब उन्होंने पीछे हटने से इन्कार कर दिया था। वह इस बात से भी मुकर गए थे कि उनकी सपा मुखिया से बात हुई है।