फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'मैदान छोड़कर नहीं भागे... रणनीति के तहत बदला है उम्मीदवार'; शिवपाल बोले- नेता जी के नक्शे कदम पर अखिलेश

Wed, 10 Apr 2024 11:33 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

सपा के महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बदायूं सीट से रणनीति के तहत उम्मीदवार बदला है। नेता जी ने युवाओं को महत्व दिया था, अब अखिलेश भी वैसा ही कर रहे हैं।
विज्ञापन
Shivpal singh - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा के महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि वह मैदान छोड़कर नहीं भागे। युवाओं की मांग और पार्टी की रणनीति के तहत आदित्य यादव को उम्मीदवार बनाया गया है। रणनीति को हम सार्वजनिक नहीं कर सकते।
विज्ञापन


शिवपाल सिंह यादव ने सोमवार रात मीडिया के कुछ प्रतिनिधियों से संक्षिप्त बातचीत में कहा कि युवाओं को नेता जी (मुलायम सिंह यादव) ने हमेशा महत्व दिया। जैसे नेता जी ने जब अखिलेश यादव को टिकट दिया था, तब वह मात्र 26 साल के थे। 

धर्मेंद्र यादव को जब मैनपुरी से चुनाव लड़ाया तो वह 25 साल के थे। अब आदित्य भी युवा हैं। उनके नामांकन का मुहूर्त निकला है। शुभ मुहूर्त पर ही वह अपना नामांकन कराएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2 अप्रैल को कहा कि बदायूं लोकसभा क्षेत्र में सपा के उम्मीदवार मैदान छोड़कर भाग रहे हैं। 
विज्ञापन


अब तक दो भाग चुके हैं। इसको लेकर किए गए सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं क्या कहूं? भाजपा वालों ने मैनपुरी को लेकर बड़े-बड़े दावे किए थे, लेकिन सपा जीती। उदाहरण सबके सामने है। इसके बाद घोसी में चुनाव हुए। सपा की जीत भी सबके सामने है। बदायूं में भी सपा मजबूत है। जीत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें